ठाकुर रणजीत सिंह को भाजपा परिवार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, ड्रीम लैंड श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार

WhatsApp Channel Join Now
ठाकुर रणजीत सिंह को भाजपा परिवार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, ड्रीम लैंड श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार


कठुआ, 14 नवंबर (हि.स.)। भाजपा के वरिष्ठ एवं कद्दावर नेता ठाकुर रणजीत सिंह के निधन पर शनिवार को उनके कठुआ स्थित निवास स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान भाजपा परिवार के सदस्यों सहित सरकार के प्रतिनिधियों, वन मंत्री तथा विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनके निवास पर पहुंचकर दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत ड्रीम लैंड पार्क स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं गणमान्य लोगों ने ठाकुर रणजीत सिंह के पारिवारिक, सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि ठाकुर रणजीत सिंह एक अनुभवी, समर्पित एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी थे जिन्होंने लंबे समय तक संगठन और समाज के प्रति अपनी सेवाएं दीं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी उनका पुराना जुड़ाव रहा और क्षेत्र में वह काफी लोकप्रिय थे।

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777100 Articles

Share this story