टीम जम्मू ने निकाली ‘नशा मुक्त’ जागरूकता रैली

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 22 अप्रैल (हि.स.)।

टीम जम्मू ने समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ‘नशा मुक्त’ जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस रैली में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने भाग लेकर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में संदेश दिया।

रैली के दौरान लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजकों ने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है और ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story