माता आशापूर्णी मंदिर को समर्पित भजन की टीम सम्मानित, नवरात्रों में भजन के जरिए हो रहा मंदिर का प्रचार

WhatsApp Channel Join Now
माता आशापूर्णी मंदिर को समर्पित भजन की टीम सम्मानित, नवरात्रों में भजन के जरिए हो रहा मंदिर का प्रचार


कठुआ, 15 अक्टूबर (हि.स.)। कठुआ के मुख्य बाजार स्थित प्राचीन माता आशापूर्णी मंदिर को समर्पित भजन ‘माता मेरी आशा पूर्णिमा’ रिलीज होने के उपलक्ष्य में एक्सेल कंप्यूटर सेंटर की ओर से भजन की टीम को सम्मानित किया गया। संस्थान के डायरेक्टर दीपक ने गायक बंटी अलवस्त, लेखिका डॉ. उषा मोगा और मंदिर के पुजारी पुलकित खजूरिया को माता रानी की चुनरी और सरोपा भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर दीपक अग्रवाल ने कहा कि नवरात्रों के पावन दिनों में माता आशापूर्णी मंदिर को समर्पित यह भजन श्रद्धालुओं के बीच मंदिर की पहचान और महिमा को पहुंचाने का सराहनीय प्रयास है। भजन के माध्यम से प्राचीन मंदिर का प्रचार-प्रसार भी हो रहा है जिससे श्रद्धालु मंदिर के धार्मिक महत्व से जुड़ सकेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761624 Articles

Share this story