जीएचएसएस गढ़ी में शिक्षक दिवस समारोह, डीआईजी शिव कुमार शर्मा रहे मुख्य अतिथि
Sep 6, 2026, 20:04 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
ऊधमपुर, 06 सितंबर (हि.स.)। शिक्षक दिवस के अवसर पर राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़ी ऊधमपुर में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीआईजी ऊधमपुर-रियासी रेंज शिव कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर डीआईजी ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के महत्व और समाज के भविष्य को संवारने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। डीआईजी के प्रेरणादायक संबोधन ने समारोह को विशेष बना दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

