तरुण सिंगला बने फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज़, जम्मू के नए चेयरमैन

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 07 जुलाई (हि.स.)।

फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज़, जम्मू की बैठक में बाड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन के अध्यक्ष तरुण सिंगला को सर्वसम्मति से नया चेयरमैन चुना गया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने सभी औद्योगिक संगठनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फेडरेशन जम्मू-कश्मीर सरकार के साथ समन्वय बनाकर उद्योगों के अनुकूल माहौल तैयार करने और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए काम करेगी। उन्होंने मौजूदा और नए उद्योगों के लिए सहायता पैकेज, एसजीएसटी प्रतिपूर्ति, ब्याज सब्सिडी, फ्रेट सब्सिडी, टर्नओवर इंसेंटिव, स्थानीय उद्योगों को खरीद में प्राथमिकता तथा औद्योगिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने जैसे लंबित मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने का भरोसा दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story