गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा चांद कौर पहुंचे तारिक हमीद कर्रा

WhatsApp Channel Join Now
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा चांद कौर पहुंचे तारिक हमीद कर्रा


जम्मू, 24 नवंबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने मंगलवार को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा चांद कौर में माथा टेककर अरदास की और सिख संगत को शुभकामनाएं दीं। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला सहित पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर कर्रा ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी समाज को सत्य, समानता, करुणा, शांति और निस्वार्थ सेवा का मार्ग दिखाती हैं। उनका 'इक ओंकार', 'नाम जपो, किरत करो और वंड छको' का संदेश ईमानदारी, मेहनत और मिल-बांटकर रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने जाति, धर्म और संप्रदाय के भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता और भाईचारे का संदेश दिया। उनके विचार आज के दौर में भी सामाजिक सद्भाव, आपसी सम्मान और एकता को मजबूत करने के लिए प्रासंगिक हैं। इस मौके पर रमन भल्ला ने भी प्रदेशवासियों, विशेषकर सिख समुदाय को प्रकाश पर्व की बधाई दी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782652 Articles

Share this story