कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने भाजपा नेताओं पर पलटवार करते हुए माफी की मांग की
जम्मू,, 17 नवंबर (हि.स.)।
जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने बीजेपी नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए उनसे माफी मांगने की मांग की है। कर्रा ने कहा कि बीजेपी नेताओं ने पुलिस का मनोबल गिराने वाली बातें की हैं और मस्जिद को लेकर भी गलत भाषा का इस्तेमाल किया है।
उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों के लिए बीजेपी को माफी मांगनी चाहिए। वहीं सेना को लेकर अपने बयान पर उठे विवाद पर सफाई देते हुए कर्रा ने कहा कि उन्होंने केवल पुलिस से मामले की एक खास एंगल से जांच करने की मांग की थी। उन्होंने सवाल उठाया कि किसी भी एंगल से जांच की मांग करना सेना का अपमान कैसे हो सकता है।
कर्रा ने कहा कि जांच की मांग को सेना के अपमान से जोड़ना गलत है। उन्होंने बीजेपी नेताओं से अपने बयानों पर जवाब देने को कहा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

