कोटली मियां फत्ता के मंदिर में चोरी के इरादे से घुसा संदिग्ध पूरी रात अंदर फंसा रहा

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 15 अक्टूबर (हि.स.)।

जम्मू के गांव कोटली मियां फत्ता में एक मंदिर में चोरी करने के इरादे से घुसने का कथित मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चोरी के इरादे से मंदिर में दाखिल हुआ एक संदिग्ध व्यक्ति पूरी रात मंदिर के अंदर ही बंद रहा।

जानकारी के अनुसार संदिग्ध व्यक्ति रात के समय मंदिर में घुसा था लेकिन किसी कारणवश बाहर नहीं निकल सका और पूरी रात मंदिर के अंदर ही फंसा रहा।

सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो उन्हें अंदर एक संदिग्ध व्यक्ति मौजूद मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे मंदिर से बाहर निकाला और एक पेड़ के साथ बांध दिया।

बाद में ग्रामीणों ने संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल मंदिर में चोरी हुई है या नहीं और संदिग्ध व्यक्ति किन परिस्थितियों में मंदिर के अंदर बंद हुआ इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761457 Articles

Share this story