सुरिंद्र शर्मा बने जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 21 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू में इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई के चुनाव आयोजित किए गए जिसमें सुरिंद्र शर्मा को संगठन का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। संगठन के चुनाव दिल्ली से आए राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों की निगरानी में संपन्न हुए। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सुरिंद्र शर्मा ने डेलीवेजर कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि सरकारें बताएं कि आज की महंगाई में महज 9 हजार रुपये में एक डेलीवेजर अपने परिवार का गुजारा कैसे कर सकता है। शर्मा ने कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों की आर्थिक परेशानियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार को उनकी स्थिति पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। उन्होंने डेलीवेजर कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की जरूरत पर जोर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781028 Articles

Share this story