नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग की
Jul 4, 2026, 16:08 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू,, 04 जुलाई (हि.स.)।
सुनील शर्मा ने शिक्षा मंत्री सकीना इत्तु को पद से हटाने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि सरकार ने प्रदेश की विभिन्न लाइब्रेरी में ऐसी पुस्तक उपलब्ध कराई है जिसमें फांसी की सजा पाए मकबूल भट का महिमामंडन किया गया है। उन्होंने दावा किया कि पुस्तक में अलगाववादियों और पत्थरबाजों को भी महान बताया गया है। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से मामले की जांच कर शिक्षा मंत्री को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने की मांग की।
वहीं इन आरोपों पर सरकार या शिक्षा विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना अभी बाकी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

