कश्मीर के स्कूलों में 6 जुलाई से गर्मी की छुट्टियां होने की संभावना
श्रीनगर, 30 जून(हि.स.)। स्कूल शिक्षा विभाग कश्मीर डिवीज़न के सभी स्कूलों के लिए 6 जुलाई से गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर सकता है। एक अधिकारी ने बताया कि स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर (डीएसईके) ने कश्मीर डिवीज़न के स्कूलों के लिए 10 दिन की गर्मी की छुट्टियों का प्रस्ताव रखा है। अधिकारी ने कहा कि निदेशालय ने सोमवार (6 जुलाई) से सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए 10 दिन की गर्मी की छुट्टियों का प्रस्ताव दिया है और स्कूल शिक्षा विभाग का अंतिम निर्णय जल्द ही आने की उम्मीद है।
उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू और स्कूल शिक्षा विभाग 1 जुलाई को एक आम बैठक करेंगे जिसमें अंतिम निर्णय लिए जाने की संभावना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

