सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड 26 नवंबर से होंगे डाउनलोड, 29 को लिखित परीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड 26 नवंबर से होंगे डाउनलोड, 29 को लिखित परीक्षा


कठुआ, 20 नवंबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने गृह विभाग में सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के अनुसार 29 नवंबर 2026 को होने वाली ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवार 26 नवंबर से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

यह परीक्षा विज्ञापन अधिसूचना संख्या 02/2024 के तहत आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध ई-एडमिट कार्ड लिंक पर जाकर अपना यूजरनेम, पासवर्ड और पंजीकृत ईमेल आईडी या मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करना होगा। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकालने की सलाह दी है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की स्पष्ट प्रिंटेड प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। साथ ही बायोमेट्रिक सत्यापन और अन्य औपचारिकताओं के लिए परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम दो घंटे पहले पहुंचने की हिदायत दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780567 Articles

Share this story