छात्रों को करियर, उद्यमिता और पेशेवर विकास के गुर बताए

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 05 जून (हि.स.)। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) के बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एक्टिविटीज (बीपीए) के अंतर्गत संचालित सविश्कार क्लब ने एक ऑनलाइन इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया जिसमें अनुभवी पेशेवर आयशा रुंडा ने बतौर मुख्य वक्ता छात्रों से संवाद किया। सत्र के दौरान आयशा रुंडा ने करियर योजना, मानव संसाधन प्रबंधन, उद्यमिता, कार्यस्थल संस्कृति और व्यक्तिगत विकास से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने छात्रों को बदलते पेशेवर परिवेश में सफलता के लिए अनुकूलन क्षमता प्रभावी संवाद कौशल निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी।

विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों और विभागों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए करियर विकल्पों, पेशेवर चुनौतियों और विभिन्न क्षेत्रों में उभरते अवसरों को लेकर प्रश्न पूछे। वक्ता ने अपने व्यावहारिक अनुभवों के आधार पर छात्रों को उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रगति कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए सविश्कार क्लब और बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एक्टिविटीज को ऐसे सार्थक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आरेशा कुरैशी और छात्र समन्वयक लब्बा पवन की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Share this story