छात्रों को नशे पर कानून सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी दी

WhatsApp Channel Join Now
छात्रों को नशे पर कानून सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी दी


कठुआ, 29 अप्रैल (हि.स.)। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जीडीसी कठुआ की समिति ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कठुआ के सहयोग से नशा विरोधी जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 100 से अधिक छात्रों ने भाग लेकर नशे के खिलाफ जनजागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में अधिवक्ता रमेश्वर चौहान और लीगल एड डिफेंस काउंसल सुमित जसरोटिया ने छात्रों को नशे के कानूनी, सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी दी।

उन्होंने युवाओं को समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोहर लाल ने शिविर का उद्घाटन करते हुए इस पहल की सराहना की और इसे युवाओं के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान शपथ ग्रहण, समूह चर्चा और जागरूकता सामग्री का वितरण भी किया गया। इस आयोजन को एनएमबीए समिति के सदस्यों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story