जीडीसी मढ़हीन के विद्यार्थियों ने सत्यनिष्ठा और भ्रष्टाचार मुक्त समाज पर रखे विचार

WhatsApp Channel Join Now
जीडीसी मढ़हीन के विद्यार्थियों ने सत्यनिष्ठा और भ्रष्टाचार मुक्त समाज पर रखे विचार


कठुआ, 28 अक्टूबर (हि.स.)। सरकारी डिग्री कॉलेज मढ़हीन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तीसरे दिन ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषय के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह का हिस्सा रहा।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक मूल्यों के महत्व पर विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण, सुशासन को बढ़ावा देने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए सत्यनिष्ठा और नैतिक आचरण आवश्यक हैं। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अनुपमा गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का संचालन डॉ. शाल्लू रानी और प्रो. दीक्षा ने किया। इस अवसर पर डॉ. अरुण देव सिंह, प्रो. अनूप शर्मा, डॉ. मुनीषा देवी, रोशन लाल शर्मा, प्रो. मनु सैनी, प्रो. सुमन और डॉ. रीमी वर्मा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768414 Articles

Share this story