सरकारी महिला महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने वृद्ध आश्रम का किया दौरा

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 16 मार्च (हि.स.)।

जम्मू के सरकारी महिला महाविद्यालय, परेड ग्राउंड के गृह विज्ञान विभाग के करीब 40 विद्यार्थियों ने अम्फल्ला स्थित वृद्ध आश्रम का दौरा कर वहां रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। यह कार्यक्रम डॉ. शाज़िया बशीर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने नृत्य, कविता पाठ और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर आश्रम का माहौल खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम के दौरान तबला सहायक परविंदर सिंह द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण गीत ने सभी को भावुक कर दिया। आश्रम के निवासियों ने भी कार्यक्रम में भाग लेते हुए अपने जीवन के अनुभव साझा किए। इस दौरान आश्रम के सचिव डॉ. दिनेश गुप्ता ने विद्यार्थियों को आश्रम के इतिहास और कार्यप्रणाली की जानकारी दी। आश्रम प्रबंधन ने विद्यार्थियों और शिक्षकों का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से वरिष्ठ नागरिकों को खुशी और अपनापन महसूस होता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story