खज्जियार की वादियों में झूमे जीडीसी बसोहली के छात्र, पिकनिक ने छोड़ी यादगार छाप

WhatsApp Channel Join Now
खज्जियार की वादियों में झूमे जीडीसी बसोहली के छात्र, पिकनिक ने छोड़ी यादगार छाप


बसोहली, 16 मार्च (हि.स.)। सरकारी डिग्री काॅलेज बसोहली ने सोमवार को छात्रों के लिए खज्जियार में एक दिवसीय पिकनिक का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के सर्वांगीण विकास, मनोरंजन और प्रकृति से जुड़ाव को बढ़ावा देना था।

पिकनिक में कॉलेज के सैकड़ों छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और घने जंगलों व झील के बीच स्थित खज्जियार की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया। इस दौरान छात्रों ने विभिन्न खेल गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, समूह चर्चाओं और नेचर वॉक में भाग लिया। कॉलेज के प्राचार्य राज किरण शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में टीम भावना, शारीरिक फिटनेस और मानसिक संतुलन को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के शैक्षणिक और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य के मार्गदर्शन में कॉलेज की टूर एंड पिकनिक कमेटी ने शिक्षकों व स्टाफ के सहयोग से किया। छात्रों ने इस पिकनिक को यादगार बताते हुए कॉलेज प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story