जम्मू में अपनी पार्टी के छात्र संगठन में शामिल हुए कई छात्र
Oct 10, 2026, 18:52 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू,, 10 अक्टूबर (हि.स.)।
जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के जम्मू स्थित मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई छात्र पार्टी के छात्र संगठन में शामिल हुए। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह ने नए सदस्यों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अपनी पार्टी के छात्र संगठन से जुड़कर सक्रिय भूमिका निभाने की इच्छा जताई। मंजीत सिंह ने संगठन में शामिल होने वाले छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

