छात्रों ने जनजातीय संस्कृति परंपराओं और विरासत को सहेजने का दिया संदेश

WhatsApp Channel Join Now
छात्रों ने जनजातीय संस्कृति परंपराओं और विरासत को सहेजने का दिया संदेश


कठुआ, 05 नवंबर (हि.स.)। जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़े के पांचवें दिन गुरुवार को जिलेभर के शिक्षण संस्थानों में कविता पाठ और नारा लेखन प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।

इस दौरान कविता पाठ का विषय भारत के जनजातीय स्वर तथा नारा लेखन का विषय श्जनजातीय विरासत का संरक्षण, सुरक्षा और उत्सवश् रखा गया। जिले के डिग्री कॉलेजों, हायर सेकेंडरी स्कूलों, हाई स्कूलों और मिडिल स्कूलों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं जनजातीय गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने जनजातीय समुदायों की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक विरासत और देश के प्रति उनके योगदान को उजागर किया। कार्यक्रमों में शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया। इन गतिविधियों का उद्देश्य जनजातीय इतिहास, संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा युवा पीढ़ी को इस विरासत के संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772993 Articles

Share this story