पोस्टर और नारों से छात्रों ने दिया स्वच्छता का संदेश

WhatsApp Channel Join Now
पोस्टर और नारों से छात्रों ने दिया स्वच्छता का संदेश


कठुआ/महानपुर, 30 सितंबर (हि.स.)। स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान और आगामी गांधी जयंती के उपलक्ष्य में राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर की एनएसएस इकाई की ओर से पोस्टर एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 15 से अधिक एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, साफ-सफाई, पर्यावरण संरक्षण तथा महात्मा गांधी के स्वच्छता एवं नागरिक जिम्मेदारी के संदेश के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। विद्यार्थियों ने रचनात्मक पोस्टरों और प्रभावी नारों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में नेहा रानी ने प्रथम, मानवी ने द्वितीय तथा नितिका वर्मा और प्रितिका ठाकुर ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। प्राचार्य प्रो. डॉ. संगीता सुदान ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और रचनात्मक प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रुपाली जसरोटिया ने प्राचार्य के मार्गदर्शन में किया। निर्णायक मंडल में डॉ. सपना, प्रो. बिंती, डॉ. सोनिका और डॉ. हिलाल शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद प्रस्ताव और सामूहिक फोटो के साथ आयोजन संपन्न हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story