जम्मू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को एआई टूल्स के उपयोग की दी जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
जम्मू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को एआई टूल्स के उपयोग की दी जानकारी


जम्मू, 21 अक्टूबर (हि.स.)। जम्मू विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) की ओर से मंगलवार को शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल्स और उनके अनुप्रयोगों पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। सीडीओई के नए भवन के सेमिनार हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक एआई उपकरणों की जानकारी देना और उनकी डिजिटल दक्षता बढ़ाना था।

सीडीओई के निदेशक प्रो. पंकज श्रीवास्तव मुख्य अतिथि जबकि शिक्षा विभाग की डीन एवं प्रमुख प्रो. रेनू नंदा विशिष्ट अतिथि रहीं। एमसीए विभाग के डॉ. जितेंद्र मनहास ने रिसोर्स पर्सन के रूप में विद्यार्थियों को चैटजीपीटी, कैनवा सहित विभिन्न एआई टूल्स के शैक्षणिक उपयोगों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन उपकरणों की मदद से अध्ययन सामग्री तैयार करने, नए विचार विकसित करने, जानकारी व्यवस्थित करने और प्रस्तुतियां बनाने में सहायता मिल सकती है।

प्रो. पंकज श्रीवास्तव ने एआई के उपयोग में जिम्मेदारी और सावधानी बरतने पर जोर देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को इन तकनीकों के लाभों के साथ उनकी सीमाओं को भी समझना चाहिए। प्रो. रेनू नंदा ने एआई साक्षरता को वर्तमान समय की आवश्यकता बताते हुए विद्यार्थियों को तकनीकी बदलावों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में एमए एजुकेशन कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. अनुराधा गोस्वामी ने स्वागत भाषण दिया और अंत में धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन स्वाति छिब ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764645 Articles

Share this story