डोगरा ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा की बैठक, महिला विरोधी और जातिगत टिप्पणी का कड़ा विरोध
जम्मू, 23 दिसंबर (हि.स.)। डोगरा ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक सभा के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें मध्य प्रदेश कैडर (2012 बैच) के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा महिलाओं के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों और समाज में जातिगत वैमनस्य फैलाने के कथित प्रयासों की कड़े शब्दों में निंदा की गई। बैठक को सभा के चेयरमैन एडवोकेट पी. सी. शर्मा, पूर्व डिप्टी कमिश्नर बी. एस. जम्वाल सहित विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने महिलाओं की गरिमा और सम्मान की रक्षा की आवश्यकता पर बल देते हुए महाराणा प्रताप और रानी लक्ष्मीबाई के साहस व बलिदान का उल्लेख किया।
सभा को संबोधित करते हुए सभा अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने कहा, हम माँ भगवती को नमन करते हैं और यह स्पष्ट करते हैं कि भारतीय संस्कृति ने सदैव नारी का सम्मान किया है। महिलाओं ने इस देश को महान अवतार, संत और योद्धा दिए हैं। आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा ने न केवल प्रशासनिक सेवा की गरिमा को ठेस पहुंचाई है, बल्कि महिलाओं और विशेषकर ब्राह्मण समाज का अपमान किया है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि ऐसे अधिकारी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि किसी भी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा महिलाओं और किसी समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य है और इससे सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचता है। इस अवसर पर तवी आंदोलन प्रमुख चंद्र मोहन शर्मा, एन. सी. शर्मा, एम. एल. शर्मा, शिव राम शर्मा, बरीता राम शर्मा, सुनील शर्मा, गुरदास शर्मा, सत पाल शर्मा, रितिज खजूरिया, एम. एल. पढा, के. एल. शर्मा, जगन नाथ शर्मा, देविंदर शर्मा बाबू, रमेश शर्मा, केवल कृष्ण शर्मा, विजय शर्मा, प्रेम बलोत्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

