गाय के साथ कथित क्रूरता मामले में सख्त कार्रवाई की मांग

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 07 सितंबर (हि.स.)।

गाय के साथ कथित यौन उत्पीड़न और क्रूरता के मामले को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई है। प्रेस रिलीज़ में बताया गया है कि शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर जनिपुर पुलिस स्टेशन में दो आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और दोनों पुलिस हिरासत में हैं। मामले में भारतीय न्याय संहिता 2023 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। प्रेस रिलीज़ में पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की गई है। साथ ही प्रशासन से आरोप साबित होने पर कानून के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की गई। पशु मालिकों से भी मवेशियों को सड़कों, गलियों या सुनसान स्थानों पर लावारिस न छोड़ने की अपील की गई है। इसके अलावा परित्यक्त पशुओं के लिए पशु आश्रय, पशु चिकित्सा सहायता और उचित व्यवस्थाएं मजबूत करने की मांग की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story