आरटीओ कठुआ का सख्त एक्शन, 2000 वाहनों पर गिरी गाज

WhatsApp Channel Join Now
आरटीओ कठुआ का सख्त एक्शन, 2000 वाहनों पर गिरी गाज


कठुआ, 04 अगस्त (हि.स.)। जिला कठुआ में परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध दस्तावेजों के चल रहे करीब 2000 वाहनों पर शिकंजा कसा है। इस अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

परिवहन आयुक्त विशेष पाल महाजन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित वाहनों के पंजीकरण प्रमाणपत्र को निलंबित करने के निर्देश जारी किए हैं। यह कार्रवाई उन वाहन मालिकों पर केंद्रित है जो बिना फिटनेस, बीमा, टैक्स या अन्य जरूरी दस्तावेजों के सड़कों पर वाहन चला रहे थे।

अधिकारियों के अनुसार यह अभियान सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगे भी ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपने सभी दस्तावेज अपडेट रखें अन्यथा कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story