नशा तस्करी पर सख्ती-एडीसी जम्मू व पुलिस ने कूरियर गोदामों पर की छापेमारी

WhatsApp Channel Join Now
नशा तस्करी पर सख्ती-एडीसी जम्मू व पुलिस ने कूरियर गोदामों पर की छापेमारी


जम्मू, 09 अप्रैल (हि.स.)। नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एडीसी जम्मू विधु शेखर ने जम्मू पुलिस के साथ मिलकर कूरियर कंपनियों के गोदामों पर औचक छापेमारी की।

इस संयुक्त अभियान के दौरान स्निफर डॉग्स और बम निरोधक दस्ता की मदद से पार्सलों और परिसर की गहन जांच की गई। टीमों ने कूरियर एजेंसियों के रिकॉर्ड, पैकेज और कार्यप्रणाली का भी बारीकी से सत्यापन किया। एडीसी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन की नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति है और इसमें संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। प्रशासन ने कूरियर संचालकों को सतर्क रहने और संदिग्ध पार्सलों की तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए हैं, साथ ही आम जनता से भी सहयोग की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story