स्वच्छ बसोहली की ओर कदम-सेवा पर्व के तहत रामलीला मैदान में चला सफाई अभियान

WhatsApp Channel Join Now
स्वच्छ बसोहली की ओर कदम-सेवा पर्व के तहत रामलीला मैदान में चला सफाई अभियान


बसोहली, 29 सितंबर (हि.स.)। सेवा पर्व कार्यक्रम के तहत मंगलवार को बसोहली के रामलीला मैदान में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का आयोजन एडीसी बसोहली पंकज भगोत्रा (जेकेएएस) के निर्देशों पर किया गया जिसकी अध्यक्षता तहसीलदार बसोहली सागर विश्वकर्मा ने की।

अभियान में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय प्रमुख नागरिकों ने भाग लेकर रामलीला मैदान की सफाई की। अभियान के दौरान पूरे मैदान से कचरा हटाकर परिसर को स्वच्छ बनाया गया। इस अवसर पर बीडीओ/ईओ नगर समिति बसोहली राजेश कुमार, एसडीएओ रवि सिंह चौहान, बीएमओ डॉ. रजनीश शर्मा, जल शक्ति विभाग के एई मितन मोटन तथा सिंचाई विभाग के एईई आदित्य खजूरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान तहसीलदार सागर विश्वकर्मा ने कहा कि सेवा पर्व 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

उन्होंने लोगों से अपने घरों और दुकानों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अपनाने से विभिन्न बीमारियों से बचाव संभव है और इससे कस्बों व गांवों की सुंदरता भी बढ़ती है। उन्होंने लोगों से सेवा पर्व के दौरान स्वच्छता को जनभागीदारी का अभियान बनाने और अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने में सहयोग देने का आह्वान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story