कठुआ में खुला अत्याधुनिक फैमिली एंड किड्स डेंटिस्ट क्लिनिक

WhatsApp Channel Join Now
कठुआ में खुला अत्याधुनिक फैमिली एंड किड्स डेंटिस्ट क्लिनिक


कठुआ, 26 जून (हि.स.)। शहर में दंत चिकित्सा सेवाओं को नई दिशा देते हुए फैमिली एंड किड्स डेंटिस्ट नामक अत्याधुनिक क्लिनिक का शुभारंभ गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कठुआ के सामने किया गया। क्लिनिक का संचालन प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. मीनू गुप्ता द्वारा किया जा रहा है जो इम्प्लांट, लेजर डेंटिस्ट्री, सिंगल सिटिंग रूट कैनाल और स्माइल डिजाइनिंग में विशेषज्ञता रखती हैं।

शुक्रवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि इस क्लिनिक के खुलने से अब स्थानीय लोगों को बेहतर दंत उपचार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। क्लिनिक में आधुनिक उपकरणों के साथ उच्च स्तरीय स्टेरलाइजेशन व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

उद्घाटन के अवसर पर सीमित समय के लिए चेकअप, एक्स-रे, स्केलिंग और एक्सट्रैक्शन जैसी सेवाएं निःशुल्क दी जा रही हैं। डॉ. मीनू गुप्ता ने बताया कि उनका उद्देश्य किफायती दरों पर विश्वस्तरीय दंत सेवाएं उपलब्ध कराना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story