जम्मू रेलवे प्रशासनिक परिसर में आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 21 मई (हि.स.)।

जम्मू रेलवे प्रशासनिक परिसर में अत्याधुनिक मुख्य कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन किया गया। इस आधुनिक सुविधा का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार ने पारंपरिक तरीके से किया। इस अवसर पर वरिष्ठ रेलवे अधिकारी, तकनीकी इंजीनियर और प्रशासनिक कर्मचारी मौजूद रहे।

नया कॉन्फ्रेंस हॉल आधुनिक तकनीक और डिजिटल सुविधाओं से लैस है। इसमें एडवांस ऑडियो-विजुअल सिस्टम, अल्ट्रा-एचडी डिस्प्ले, हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी और देशभर के रेलवे बोर्ड व अन्य मंडलों से रियल-टाइम कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है। इसके अलावा हॉल को पूरी तरह साउंडप्रूफ बनाया गया है ताकि महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठकों को सुरक्षित और प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।

इस मौके पर डीआरएम विवेक कुमार ने कहा कि यह आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल प्रशासनिक कार्यप्रणाली को तेज, पारदर्शी और अधिक प्रभावी बनाएगा। उन्होंने कहा कि यह सुविधा रणनीतिक बैठकों, सुरक्षा समीक्षा और आपदा प्रबंधन के दौरान विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में मददगार साबित होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story