जीएलडीएम कॉलेज में स्टार्ट-अप आइडिया चैलेंज 2.0 का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
जीएलडीएम कॉलेज में स्टार्ट-अप आइडिया चैलेंज 2.0 का आयोजन


हीरानगर, 08 सितंबर (हि.स.)। जीएलडीएम डिग्री कॉलेज हीरानगर के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल ने जेकेईडीआई कठुआ के सहयोग से मंगलवार को ‘स्टार्ट-अप आइडिया चैलेंज 2.0’ का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, उद्यमिता और स्टार्ट-अप संस्कृति को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में जेकेईडीआई कठुआ के जिला नोडल अधिकारी धीरज हंडू ने विद्यार्थियों को उद्यमिता, स्टार्ट-अप के अवसरों तथा उपलब्ध सहायता तंत्र की जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न पाठ्यक्रमों के सात विद्यार्थियों ने अपने स्टार्ट-अप आइडिया प्रस्तुत किए। विचारों का मूल्यांकन धीरज हंडू, जेएंडके बैंक के शाखा प्रमुख दीपक चलोत्रा और कॉलेज की आईआईसी अध्यक्ष डॉ. अनुपमा अरोड़ा की ज्यूरी ने किया। ज्यूरी ने विद्यार्थियों के विचारों की व्यवहारिकता, नवाचार और संभावनाओं पर सुझाव दिए। कार्यक्रम में 77 विद्यार्थियों और 14 शिक्षकों ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ. प्रज्ञा खन्ना के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के रचनात्मक विचारों को व्यवहारिक उद्यम में बदलने के लिए प्रेरित करना रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story