सब-इंस्पेक्टर ज़ाकिर हुसैन मामले में एसएसपी एसआईए कश्मीर जांच अधिकारी नियुक्त

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 07 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू कश्मीर पुलिस मुख्यालय ने एसएसपी एसआईए कश्मीर ताहिर अशरफ भट्टी को सब-इंस्पेक्टर ज़ाकिर हुसैन की कथित संलिप्तता की तथ्य-जांच करने के लिए जांच अधिकारी नियुक्त किया है। यह आदेश आईपीएस अधिकारी दिव्या के जम्मू-कश्मीर से पुडुचेरी तबादले और उसके बाद केंद्र शासित प्रदेश से उनकी सेवामुक्ति के बाद जारी किया गया है।

आदेश के अनुसार यह जांच विभागीय जांच के स्थान पर की जाएगी और अधिकारी को 15 दिनों के भीतर पुलिस मुख्यालय को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story