सांबा के एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर 2025 में सांबा पुलिस की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला

WhatsApp Channel Join Now

सांबा, 31 दिसंबर (हि.स.)। सांबा के एसएसपी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए 2025 में सांबा पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। ये उपलब्धियां जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ाई कानून व्यवस्था बनाए रखने जन सुरक्षा सुनिश्चित करने और पुलिस-जन संबंधों को मजबूत करने के प्रति सांबा पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। इस संवाद के दौरान एसएसपी सांबा ने 2025 में सांबा पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए मजबूत अभियान की सराहना की।

एनडीपीएस अधिनियम के तहत कुल 70 एफआईआर दर्ज की गईं जो 2024 की तुलना में 60% की वृद्धि दर्शाती हैं। चालू और पिछले वर्षों के लिए मामलों के निपटान की दर 81.55% रही जो पिछले वर्ष की तुलना में 100% की वृद्धि दर्शाती है। पीआईटीएनडीपीएस अधिनियम के तहत चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया जो 100% की वृद्धि दर्शाता है।

ड्रग तस्करों की संपत्तियों की कुर्की में 33% की वृद्धि हुई जबकि कुर्क की गई संपत्तियों के मूल्य में 100% की वृद्धि हुई। एनडीपीएस मामलों के अग्रिम और पश्चवर्ती संबंधों में भी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA

Share this story