एसएसपी रियासी ने 2024 बैच के प्रोबेशनरी सब-इंस्पेक्टरों के प्रदर्शन की समीक्षा की

WhatsApp Channel Join Now


जम्मू, 03 सितंबर (हि.स)। एसएसपी रियासी मुकुंद तिबरेवाल आईपीएस ने आज रियासी जिला पुलिस लाइन्स (डीपीएल) के कॉन्फ्रेंस हॉल में 2024 बैच के प्रोबेशनरी सब-इंस्पेक्टरों (पीएसआई) के साथ एक व्यापक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में रियासी जिले के सभी डीएसपी और एसएचओ उपस्थित थे।

प्रोबेशनरी अधिकारियों के प्रदर्शन और प्रगति की समीक्षा करते हुए एसएसपी ने इस बात पर जोर दिया कि सत्यनिष्ठा, अनुशासन और व्यावसायिकता प्रभावी पुलिसिंग के आधार स्तंभ हैं। उन्होंने युवा अधिकारियों से पुलिस वर्दी की गरिमा और सम्मान को बनाए रखने, आचरण के उच्चतम मानकों को बनाए रखने और निष्पक्षता, पारदर्शिता, तटस्थता और कानून के शासन के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आग्रह किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story