चैत्र नवरात्र पर एसएसपी मोहिता शर्मा का संदेश-शांति और सौहार्द की कामना

WhatsApp Channel Join Now
चैत्र नवरात्र पर एसएसपी मोहिता शर्मा का संदेश-शांति और सौहार्द की कामना


कठुआ, 19 मार्च (हि.स.)। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कठुआ मोहिता शर्मा ने जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में एसएसपी मोहिता शर्मा ने कहा कि जिला पुलिस कठुआ के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी नागरिकों, पुलिस शहीदों के परिजनों तथा सेवारत और सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के परिवारों को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पवित्र त्योहार समाज में शांति, भाईचारा और आपसी सौहार्द को और अधिक मजबूत करेगा। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि इस अवसर पर मिलजुल कर पर्व मनाएं और सामाजिक एकता को बढ़ावा दें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story