गुरु नानक देव जी जयंती पर एसएसपी मोहिता शर्मा ने दी शुभकामनाएं, शांति और भाईचारे का दिया संदेश

WhatsApp Channel Join Now
गुरु नानक देव जी जयंती पर एसएसपी मोहिता शर्मा ने दी शुभकामनाएं, शांति और भाईचारे का दिया संदेश


कठुआ, 24 नवंबर (हि.स.)। जिला पुलिस प्रमुख कठुआ मोहिता शर्मा ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर जम्मू-कश्मीर पुलिस कठुआ के सभी अधिकारियों एवं जवानों की ओर से सेवारत और सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों सहित आम जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर एसएसपी मोहिता शर्मा ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं सत्य, करुणा, समानता, विनम्रता और निस्वार्थ सेवा का संदेश देती हैं। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को शांति, सद्भाव, भाईचारे और आपसी सम्मान के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कामना की कि गुरु नानक देव जी के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए तथा समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द की भावना और मजबूत हो।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782335 Articles

Share this story