एसएसपी मोहिता शर्मा की अपील-नवरात्र पर श्रद्धा के साथ बनाए रखें भाईचारा, मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
कठुआ, 11 अक्टूबर (हि.स.)। कठुआ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर जिलेवासियों, पुलिस शहीदों के परिवारों, जम्मू-कश्मीर पुलिस के सभी अधिकारियों एवं जवानों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं।
अपने संदेश में एसएसपी ने कहा कि नवरात्र बुराई पर अच्छाई की जीत, भक्ति और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने जिले में शांति, समृद्धि, आपसी भाईचारे और सभी के सुख-स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही लोगों से धार्मिक आस्था और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कठुआ पुलिस की ओर से प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा एवं यातायात के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

