दुर्गा अष्टमी व राम नवमी पर एसएसपी कठुआ का संदेश, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील

WhatsApp Channel Join Now
दुर्गा अष्टमी व राम नवमी पर एसएसपी कठुआ का संदेश, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील


कठुआ, 26 मार्च (हि.स.)। जिला कठुआ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने दुर्गा अष्टमी और राम नवमी के पावन अवसर पर जिलेवासियों, पुलिस शहीदों के परिजनों तथा सेवारत व सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में एसएसपी ने जिले में शांति, भाईचारा और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि यह पावन अवसर समाज में आपसी सद्भाव और एकता को और मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी लोग मिल-जुलकर इस पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएंगे। एसएसपी मोहिता शर्मा ने आम जनता से अपील की कि त्योहारों को उत्साह के साथ मनाते हुए कानून-व्यवस्था का पालन करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का भी पूरी तरह अनुपालन करें, ताकि सभी के लिए सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बताया कि कठुआ पुलिस द्वारा जिलेभर में सुरक्षा और यातायात के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही नागरिकों से आग्रह किया गया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें। अंत में एसएसपी ने सभी जिलावासियों के अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story