शिवखोड़ी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा

WhatsApp Channel Join Now
शिवखोड़ी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा


रियासी, 22 अप्रैल (हि.स.)। रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकुंद टिब्रेवाला ने शिव खोड़ी मंदिर और आसपास के क्षेत्रों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट किया। इस दौरान उन्होंने दोमेल चेकपोस्ट, एसपीपी इखनी और झंडी मोड़ सहित विभिन्न पुलिस प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का आकलन किया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को नियमित गश्त, क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और आधुनिक तकनीक के बेहतर उपयोग के निर्देश दिए। उन्होंने दूरदराज के इलाकों में स्थानीय लोगों और विलेज डिफेंस गार्ड्स के साथ समन्वय मजबूत करने पर भी जोर दिया। थाना रंसू के निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड संधारण, मालखाना प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता और प्रोफेशनल कार्यशैली बनाए रखने के निर्देश दिए।

एसएसपी का यह दौरा जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story