खेल प्रतिभाओं ने एथलेटिक्स स्पर्धाओं में दिखाया दमखम

WhatsApp Channel Join Now
खेल प्रतिभाओं ने एथलेटिक्स स्पर्धाओं में दिखाया दमखम


कठुआ, 19 सितंबर (हि.स.)। स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में शनिवार को इंटर जोन जिला स्तरीय ऑल एज ग्रुप गर्ल्स एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न जोन से पहुंची महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो सहित 100, 200, 400, 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक जज्बे का परिचय दिया। इससे पहले जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कठुआ सुनील कुमार ने एथलेटिक मीट का विधिवत उद्घाटन किया और प्रतिभागी खिलाड़ियों से बातचीत की।

उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने तथा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इंटर जोन जिला स्तरीय ऑल एज ग्रुप बॉयज एथलेटिक मीट का आयोजन सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story