जीडीसी हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर खेल प्रतियोगिताएं

WhatsApp Channel Join Now
जीडीसी हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर खेल प्रतियोगिताएं


हीरानगर, 12 अगस्त (हि.स.)। जीएलडीएम जीडीसी हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रेड रिबन क्लब द्वारा एनएसएस इकाई और जेएंडके भारत स्काउट्स एंड गाइड्स इकाई के सहयोग से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न संदर्भ, साझा आकांक्षाएं थीम के माध्यम से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज की प्राचार्य डॉ. प्रज्ञा खन्ना ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेल एवं शारीरिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इस दौरान रस्साकशी, कैरम, बैडमिंटन और पुश-अप प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रेड रिबन क्लब की संयोजक प्रो. रूपाली जम्वाल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शापिया शमीम, स्काउट यूनिट लीडर डॉ. भारत भूषण और गाइड यूनिट लीडर डॉ. दिव्या शर्मा ने आयोजन में सहयोग दिया। प्राचार्य डॉ. प्रज्ञा खन्ना ने आयोजन समिति, शिक्षकों, स्वयंसेवकों और प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में करीब 110 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story