बसोहली जोनल टूर्नामेंट के दूसरे दिन उभरी खेल प्रतिभाएं, रोमांचक मुकाबलों में दिखा जोश

WhatsApp Channel Join Now
बसोहली जोनल टूर्नामेंट के दूसरे दिन उभरी खेल प्रतिभाएं, रोमांचक मुकाबलों में दिखा जोश


बसोहली, 04 मई (हि.स.)। इंटर-स्कूल जोनल लेवल टूर्नामेंट के दूसरे दिन बसोहली जोन में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताएं गवर्नमेंट मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, बसोहली और गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल भूंड में आयोजित की गईं, जिनमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली के वाइस प्रिंसिपल मेजर सिंह ने किया, जबकि भूंड क्लस्टर का शुभारंभ प्रिंसिपल मनोज कुमार आनंद ने किया। टूर्नामेंट का आयोजन तारा सिंह के निर्देशन में किया गया। अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में खो-खो, शतरंज, क्रिकेट और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। अंडर-14 शतरंज में मिडिल स्कूल शारा ने हाई स्कूल सियालाग को हराकर खिताब जीता। अंडर-17 खो-खो में एचएस द्रामन ने हाई स्कूल जानू को चार अंकों से हराया। अंडर-14 बालिका खो-खो में जीएमएस घग्रोड विजेता और जीएमएस रेहान उपविजेता रहा। कबड्डी में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ने 21 अंकों से जीत दर्ज की, जबकि वीर सावरकर हायर सेकेंडरी स्कूल उपविजेता रहा।

शतरंज में वीर सावरकर हायर सेकेंडरी स्कूल ने 9 अंकों से जीत हासिल की, जबकि यूपीएस बहारला चैगान उपविजेता रहा। बैडमिंटन में जीएमएस मंडला विजेता और जीएमएस घग्रोड उपविजेता रहा। एथलेटिक्स में आसमा (जीएचएस बसोहली) ने 100 मीटर दौड़, सीमा ठाकुर ने 200 मीटर दौड़ और अरिहाना (कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय) ने शॉटपुट में प्रथम स्थान हासिल किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story