अनंतनाग के जंगल में पत्थर गिरने से एसपीओ की मौत
Nov 19, 2026, 14:08 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
अनंतनाग, 19 नवंबर (हि.स.)। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के हपतनार वन क्षेत्र में जलाऊ लकड़ी इकट्ठा करते समय एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) पर पत्थर गिर गया जिससे उनकी मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि हपतनार वन क्षेत्र में एसपीओ के ऊपर एक पत्थर गिर गया जिससे वे घायल हो गए। उन्होंने बताया कि उन्हें तुरंत उप-जिला अस्पताल सीर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उनकी पहचान गोगलदार हपतनार के रहने वाले एजाज़ अहमद खान पुत्र गलाम मोहम्मद खान के रूप में हुई है। पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

