जम्मू के गांधी नगर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार मेटाडोर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर घायल

WhatsApp Channel Join Now


जम्मू,, 22 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू के गांधी नगर इलाके में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है जहां तेज रफ्तार मेटाडोर ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, हादसे के तुरंत बाद मेटाडोर का चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखने को मिली। फिलहाल घायल बाइक सवार की पहचान और उसकी मौजूदा हालत के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के कारणों और इससे जुड़ी अन्य परिस्थितियों की पूरी जानकारी मिलना अभी बाकी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781396 Articles

Share this story