हाईवे बंद होने के कारण बडगाम और कटरा के बीच शुरू हुई स्पेशल ट्रेन

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 01 अगस्त (हि.स.)।

खराब मौसम की वजह से जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद है जिसके चलते नॉर्दर्न रेलवे ने शनिवार को फंसे हुए यात्रियों की आवाजाही के लिए बडगाम और कटरा के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू की गई। जारी एक बयान के मुताबिक हाईवे बंद होने से श्रीनगर और कटरा रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई थी जिसके बाद यह फ़ैसला लिया गया।

बयान में कहा गया है कि स्पेशल ट्रेन बडगाम से दोपहर 1:00 बजे चलेगी और शाम 4:20 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन पहुँचेगी। रास्ते में यह ट्रेन श्रीनगर, बनिहाल और संगलदान स्टेशनों पर रुकेगी। वापसी की यात्रा के लिए ट्रेन शाम 5:05 बजे कटरा से चलेगी और रात 8:30 बजे बडगाम पहुँचेगी।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि जब तक हाईवे पर ट्रैफिक सामान्य नहीं हो जाता तब तक यात्रियों की आवाजाही आसान बनाने के लिए यह स्पेशल ट्रेन सर्विस चलती रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story