सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा-2026 के तहत विशेष ट्रेन जम्मू से रवाना

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 29 जून (हि.स.)।

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा-2026 के तहत जम्मू-कश्मीर के श्रद्धालुओं को गुजरात स्थित पवित्र सोमनाथ धाम ले जाने वाली विशेष ट्रेन को सोमवार सुबह जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया। सुबह करीब 6 बजे आयोजित कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर सरकार के मंत्री सतीश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर इस विशेष ट्रेन को औपचारिक रूप से रवाना किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और रेलवे व प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान सोमनाथ के दर्शन के लिए उत्साह के साथ यात्रा शुरू की। सरकार की ओर से यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।

यह विशेष ट्रेन श्रद्धालुओं को सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई गई है जिससे वे गुजरात स्थित देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ मंदिर के दर्शन कर सकें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story