कटड़ा-पठानकोट रेल खंड पर सघन टिकट चेकिंग अभियान

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 23 मार्च (हि.स.)।

नवरात्रि के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से पठानकोट कैंट रेल खंड पर विशेष सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा संचालित किया गया, जिसमें टिकट चेकिंग स्टाफ और रेलवे सुरक्षा बल शामिल रहे। अभियान के दौरान विभिन्न ट्रेनों और स्टेशनों पर कुल 249 यात्रियों को बिना टिकट या अनियमित टिकट के साथ यात्रा करते हुए पकड़ा गया और मौके पर ही 1.10 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही यात्रियों को ‘रेलवन’ ऐप के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नवरात्रि के दौरान सुखद और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story