जम्मू मंडल में स्वच्छ और शुद्ध पेयजल के लिए विशेष अभियान

WhatsApp Channel Join Now


जम्मू,, 22 सितंबर (हि.स.)।

यात्रियों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सभी रेलवे स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों, पंप हाउसों और कोचिंग डिपो में स्थित जल टैंकों की सफाई की जा रही है। जम्मू मंडल के गठन वर्ष 2025 से स्टेशनों पर जल की गुणवत्ता की नियमित जांच भी की जा रही है। अब तक 527 अवशिष्ट क्लोरीनीकरण, 46 जैविक और 46 एक्वा वायल व रासायनिक परीक्षण किए गए हैं और सभी जल नमूने संतोषजनक पाए गए हैं।

अभियान के दौरान पानी की टंकियों को ठीक से ढकने और खुले जल स्रोतों को लोहे की जाली या जाल से सुरक्षित करने पर भी जोर दिया जा रहा है ताकि बाहरी गंदगी और दूषित पदार्थों से पेयजल को सुरक्षित रखा जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story