डंपर की टक्कर में बेटे की मौत, पिता घायल

WhatsApp Channel Join Now

बारामूला, 12 अक्टूबर (हि.स.)। बारामूला जिले के पट्टन इलाके में हैदरबेघ के पास एक डंपर की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसके पिता घायल हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि पिता-पुत्र रविरवार देर रात पट्टन के हैदरबेघ के पास एक डंपर की टक्कर में घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को पट्टन के उप-जिला अस्पताल (एसडीएच) में इलाज के लिए ले जाया गया जहां एक ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरे को आगे के इलाज के लिए जेवीसी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मृतक की पहचान अनंतनाग जिले के बिजबेहरा निवासी मुर्तजा शब्बीर भट के रूप में हुई है जबकि घायल की पहचान उनके पिता शब्बीर अहमद भट के रूप में हुई है जो बिजबेहरा के ही निवासी हैं। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और घटना का संज्ञान ले लिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759352 Articles

Share this story