रघुनाथ मंदिर में एसओजी और एनएसजी ने संयुक्त मॉक ड्रिल की

WhatsApp Channel Join Now


जम्मू,, 29 जून (हि.स.)।

आगामी श्री अमरनाथ यात्रा-2026 की सुरक्षा तैयारियों के तहत जम्मू में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और नेशनल सिक्योरिटी गार्ड ने रघुनाथ मंदिर परिसर में संयुक्त आतंकवाद-रोधी मॉक ड्रिल का आयोजन किया। अभ्यास के दौरान आतंकी हमले की काल्पनिक स्थिति बनाकर त्वरित कार्रवाई, क्षेत्र की घेराबंदी, बंधक बचाव अभियान, घायलों की निकासी और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय का अभ्यास किया गया।

इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य सुरक्षा बलों की परिचालन क्षमता, मानक संचालन प्रक्रिया और आपसी तालमेल को परखना तथा किसी भी संभावित खतरे से निपटने की तैयारियों को और मजबूत करना था। जम्मू पुलिस ने कहा कि अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील स्थानों पर ऐसे अभ्यास लगातार जारी रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story