एस.ओ. 12 के तहत चयनित 223 उम्मीदवारों ने नियुक्ति पत्र के लिए दिया 5 दिन का नोटिस

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 15 सितंबर (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर एथलेटिक्स एसोसिएशन ने एस.ओ. 12 के तहत चयनित 223 उम्मीदवारों के नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग को लेकर युवा सेवा एवं खेल विभाग के मंत्री को पांच दिन का नोटिस दिया है। एसोसिएशन ने कहा है कि उम्मीदवारों की जरूरी वेरिफिकेशन और अन्य औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं लेकिन नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए गए हैं। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि पांच दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं होने पर चयनित उम्मीदवार शांतिपूर्ण भूख हड़ताल और विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे। एसोसिएशन ने यह भी कहा है कि नियुक्ति पत्र जारी नहीं होने की स्थिति में राष्ट्रीय पुरस्कार, राज्य पुरस्कार, शेर-ए-कश्मीर पुरस्कार, टीम इंडिया की जर्सी और ब्लेजर तथा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक प्रतीकात्मक रूप से सरेंडर किए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story