गुलमर्ग में दूसरे दिन भी बर्फबारी का सिलसिला जारी
Mar 19, 2026, 15:50 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
बारामुला, 19 मार्च (हि.स.)।
उत्तर कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में दूसरे दिन भी बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में अब तक लगभग 3 इंच ताज़ा बर्फ जम चुकी है जिससे पूरे इलाके में ठंड बढ़ गई है और नज़ारे बेहद खूबसूरत हो गए हैं।
वहीं बारामूला जिले में भी लगातार बारिश हो रही है जिससे मौसम ठंडा बना हुआ है। बारिश के चलते आम जनजीवन पर हल्का असर देखने को मिला है जबकि किसानों और बागवानों ने इसे फसलों के लिए फायदेमंद बताया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता

